अध्याय ९: “हेनरी जेकिल”

147 शब्द 11-19 को अपडेट किया गया

⁠​​​‌​​​​​​‌‌​​‌‌​​​‌​‌‌​​​‌​‌‌‌​​​​​‌‌‌‌​‌​​​​‌​​‌‌​‌‌​​​‌​​‌​‌‌⁠“एक तीसरा लिफाफा भी था?” अटरसन ने पूछा।

“यह रहा, श्रीमान,” पूल ने कहा और कई जगहों से मुहरबंद एक बड़ा-सा पुलिंदा उनके हाथों में दे दिया।

वकील ने उसे अपनी जेब में रख लिया। “इस काग़ज़ के बारे में मैं किसी से कुछ न कहूँगा। यदि तुम्हारे स्वामी भाग गए हैं या मर चुके हैं, तो कम-से-कम हम उनकी प्रतिष्ठा तो बचा सकते हैं। अब दस बज चुके हैं; मुझे घर जाकर इन दस्तावेज़ों को शांतिपूर्वक पढ़ना होगा; पर आधी रात से पहले मैं लौट आऊँगा, तब हम पुलिस को बुलवा भेजेंगे।”

वे बाहर निकले और अपने पीछे प्रयोगशाला का दरवाज़ा बंद करके ताला लगा दिया; फिर अटरसन, नौकरों को एक बार फिर बैठक में आग के चारों ओर इकट्ठा छोड़कर, उन दोनों वृत्तांतों को पढ़ने के लिए अपने कार्यालय की ओर भारी कदमों से लौट चले, जिनमें अब इस रहस्य का स्पष्टीकरण मिलने वाला था।